केवटी BDO को दी गई पंचायत प्रॉब्लम की जानकारी: मुखिया संघ 

 

केवटी (रौशन कुमार) : दरभंगा ज़िला अन्तर्गत केवटी प्रखण्ड के मुख्यलाय के सामने पुराने पंचायत भवन में  आज मुखिया संघ केवटी का बैठक  इफ्तिखार अहमद के अध्यक्षता में हुई । मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी के समक्ष सभी मुखिया ने पंचायत की प्रॉब्लम को रखा जिसमें कहा गया कि मनरेगा में प्रशासनिक विलंब से मिलने के कारण पंचायत के काम बाधित होता है। जन्म/ मृत्यु बनने में देर लगता है जिससे जनता परेशान हैं। राशनकार्ड अप्लाई होने के बाद भी काफी समय तक जनता को प्रखंड दौड़ना पड़ता है।शौचालय का पेमेंट समय से नही होने के कारण जनता में परेशानी हैं। पंचायत के कर्मचारी को पंचायत में सही से समय नही देने के कारण पंचायत को समस्या होता है।

इसकी जानकारी बीडीओ साहब से मिलकर कहा गया। इस बैठक में मुखिया संजय कुमार, मोहम्मद एहसान कुरैशी, खुर्शीद आलम, रूबी कुमारी , मोo फैज, रिंकी कुमारी, मोo तम्मने, फतेह अहमद, महताब आलम,गोपाल कुमार झा, गुफरान अहमद, नौसबा प्रवीण, महेश्वर मिश्र, हरेंद्र सिंह, विक्रांत कुमार साहु आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *