अतिक्रमण से प्रभावित हो रहा विकास, शहर में प्रायः हर सड़क व नालों का अतिक्रमण आम बात : __गरिमा

महापौर के कार्यालय कक्ष में संपन्न नगर निगम के सशक्त स्थाई समिति की बैठक में अतिक्रम के बाद विकास के विभिन्न महत्पूर्ण एजेंडों पर किया गया विचार

नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत अवस्थित नालों की बरसात पूर्व सफाई/उड़ाही के कार्य पर विचार विचार करने के बाद विभिन्न वार्डों से मांगा गया कार्य का प्रस्ताव

 

बेतिया (Brajbhushan Kumar) :_नगर निगम के सशक्त स्थाई समिति की बैठक आहूत करने के पूर्व संधारित एजेंडों पर विचार करने के लिए नगर निगम के सशक्त स्थाई समिति की बैठक बुधवार को महापौर के कार्यालय कक्ष में आहूत की गई. महापौर गरिमा देवी सिकारिया की अध्यक्षता में आयोजित का संचालन नगर आयुक्त शंभू कुमार के द्वारा किया गया। बैठक के बाबत महापौर ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में बेरोक टोक बढ़ रही अतिक्रमण की समस्या नगर निगम के विकास की राह में सबसे बड़ी बाधा है। प्रायः हर सड़क और नालों का अतिक्रमण आम बात है। जिसके कारण सुगम यातायात और नया निर्माण संबंधी विकास योजनाओं को सही स्थान पर नहीं किया जा रहा है। नगर आयुक्त शंभू कुमार ने बैठक में बताया कि अतिक्रमण की समस्या विभाग और हमारी उच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। बैठक के विचारणीय विषयों में प्रथम विषय नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत अवस्थित नालों की बरसात पूर्व सफाई/उड़ाही के कार्य पर विचार किया गया। इसके बाबत सर्व सहमति से निर्णय किया गया कि सभी वार्डों से इसके लिए प्रस्ताव मांगा जाय। बरसात पूर्व सफाई के लिए वार्डवार प्राप्त प्रस्ताव पर नगर निगम बोर्ड की आगामी बैठक में विचार किया जाएगा।महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि पूर्व में जारी अधिसूचना के आलोक में वर्ष 2024-25 में बंदोबस्ती के लिए बाकी बचे सैरातों को बंदोबस्त करने के लिए बोली लगवाने पर विचार किया गया तथा इसके लिए तिथि का निर्धारण कर के प्रारूप उपलब्ध कराने का निर्णय सर्व सहमति से लिया गया।

वर्ष 2024 -25 लिए नगर निगम के वार्षिक बजट बनाने और नगर निगम बोर्ड से पारित कराने के प्रस्ताव पर विचार किया गया। महापौर ने बताया कि संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में जारी विकास योजनाओं के साथ पूर्व में पारित विकास योजनाओं के प्रगति की समीक्षा करते हुए योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण पूरा करने के लिए प्रशासनिक तत्परता बढ़ाने का निर्णय सर्व सहमति से लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *