फर्टिलाइजर कम्पनी ने किसान गोष्ठी का किया आयोजन

 

बेतिया, पश्चिमी चंपारण (बृजभूषण कुमार) : नव भारत फर्टिलाइजर्स कंपनी की बगहा प्रखंड के परसौनी गाँव में  किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया । उत्पादन गोष्टी तरफ से किसान गोष्ठी के दौरान किसानों द्वारा उत्पादन बढाने और उनकी सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण जानकारियों दी गई। कंपनी के कृषि पदाधिकारी पुष्पराज कुमार ने उपस्थित किसाना को अधिक से अधिक जैविक खाद का उपयोग करने पर बल दिया। इसके साथ ही ब्रांच मैनेजर रंजीत सिंह ने जैविक खाद से हो रहे लाभ और उसके उत्पादन के बारे में जानकारी दी ।

किसानों को फर्टिलाइजर्स उपयोग के बारे में बताया गया। इससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति, फसल का उत्पादन एवं फसल में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। वही उन्होंने बताया कि आज लगातार 27 वर्षा से नवभारत फर्टिलाइजर्स लिमिटेड का जैविक खाद, वज्रा, मोर 69, विन्जाइम जी, विजेता, वि गोल्ड, आदि खादो का उपयोग करने से किसानो को अच्छी फसलों का पैदावार मिला है। जैविक खेती से किसानों के फसल में कोई नुकसान नहीं होता बल्कि दो गुना लाभ होता है। वहीं टीम मैनेजर सतीश कुमार ,और फिर गु रुप मैनेजर सुरज कुमार ने बताया ने कि किसानों को जैविक खेती के प्रति जागरूक होना चाहिए। इसके साथ अधिकारियों द्वारा सलाह दी गई की उन्नत बीज का चयन करेगें तो फसल और अधिक पैदावार आपको मिलेगी। जिससे किसानों को अधिक लाभ होगा।

इस पर लालबाबु यादव के द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे किसान -सफुद्दीन मिया, रामबाबु यादव, राधेश्याम यादव, गोविन्द यादव, सुरेश यादव, आनस बैठा, भादि किसान “उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *