




दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा की संविधान की हिफाजत के लिए जनता को आगे आना होगा
भाकपा(माले) के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य देर शाम नैना घाट में भाकपा(माले) नेता पप्पू खान के आवास पहुंचे।

जहा उन्होंने पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा की कल क्या होगा वो कल पता चलेगा लेकिन नीतीश कुमार ने भाजपा के साठ हाथ मिलाकर सामाजिक न्याय के साथ धोखाधड़ी और गद्दारी किया हैं। उन्होंने कहा की भाजपा के लिए विपक्ष के नेताओं को प्रभावित करने, उनको जेल में डालने पर चाहे आप दिल्ली की बात करें या झारखंड की बात करें या बंगाल की बात करें हर जगह एक ही तरह की साजिश थी। झारखंड में हेमंत सोरेन को जेल में डाला गया बीजेपी की सोच थी कि शायद सरकार गिर जायेगी लेकिन चंपई सोरेन ने वहा बहुमत साबित कर दिया। ठीक उसी तरह बिहार में चोर दरवाजे से नीतीश कुमार के साथ भाजपा ने सरकार बना ली।
उन्होंने कहा की अब हमें लगता है कि झारखंड ने जवाब तो दे दिया है भारतीय जनता पार्टी की साजिश को झारखंड ने रोका है। अब बिहार रोक पाएगा कि नहीं पाएगा यह तो कल देखना है। लेकिन हमें लगता है कि बिहार की जनता पर जिम्मेदारी है कि इस समय पूरे देश में जो बड़ा संकट आया है संविधान लोकतंत्र पूरे खतरे में है। अभी अगर 10 दिन के जो संसद का सत्र हुआ इस पर अगर आप नजर डालें तो लगता ही नहीं है कि कोई संविधान के आधार पर चलने वाली सत्र है।


