आइसा ने विश्वविद्यालय में पीजी थर्ड सेमेस्टर और फोर्थ सेमेस्टर में व्यापक रिजल्ट गड़बड़ी का घोर निंदा किया

आइसा जिला अध्यक्ष शम्स तबरेज ने कई छात्रों के साथ विश्वविद्यालय के कंट्रोलर से मिले और निदान करने की आश्वासन कंट्रोलर के द्वारा दिया गया।

 

दरभंगा (ब्यूरो रिपोर्ट):_ ललित नारायण मिथिला विश्विद्यालय द्वारा हाल में पीजी सत्र 2021-23 के 3rd व 4th सेमेस्टर का रिजल्ट जारी किया गया है। 3rd सेमेस्टर के रिजल्ट में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है। छात्र-छात्राओं को बड़े पैमाने पर प्रमोट/फैल कर दिया गया है। जिससे छात्र समुदाय काफी आक्रोशित है।

 

हालाकि वि वि द्वारा शिकायत करने के लिए जो ऑप्शन दिया गया है उस पर शिकायत करने के बाद भी सुधार नही हो रहा है। पीजी 3rd फसे रहने के कारण सैकड़ों की तादाद में छात्र-छात्रा

 

STET फॉर्म भरने से वंचित हो रहे है। साथ ही साथ पीजी सत्र 2022-24 के 1st व 2nd सेमेस्टर का रिजल्ट भी जारी नही किया गया।

आइसा नेताओ ने कहा कि

पीजी सत्र 2021-23 के 3rd सेमेस्टर और 4th सेमेस्टर के रिजल्ट में जल्द सुधार किया जाय और पीजी सत्र 2022-24 के 1st व 2nd सेमेस्टर के रिजल्ट का जल्द प्रकाशन किया जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *