सेवांत लाभ की राशि सेवानिवृत्त कर्मी के दशकों की कर्तव्यनिष्ठ सेवा का सरकारी पुरस्कार :गरिमा

सेवांत लाभ की राशि सेवानिवृत्त कर्मी के दशकों की कर्तव्यनिष्ठ सेवा का सरकारी पुरस्कार :गरिमा

जगजीवन नगर निवासी रघुनाथ मिस्ती, जामवंती देवी एवं अन्य के घर स्वयं पहुंच कर महापौर ने सौंपा सेवांत लाभ के भुगतान राशि का कागजात,

सेवांत लाभ के भुगतान प्रपत्र के साथ महापौर ने अपनी ओर से उपहार स्वरूप अंग वस्त्र और मिठाई का डब्बा किया रिटायर कर्मियों को भेंट,

बीते वर्षों में रिटायर हुए कुल 19 नगर निगम कर्मियों के बीच सेवांत लाभ मद में कुल 35.48 लाख का महापौर द्वारा पूरा किया गया वितरण,

बेतिया (बृजभूषण कुमार) : नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने जगजीवन नगर निवासी व नगर निगम के रिटायर सफाईकर्मियों यथा रघुनाथ मिस्ती पिता स्व. हरदेव पासवान और जामवंती देवी पति भून्नी राऊत एवं अन्य के घर पर स्वयं पहुंच कर उनके सेवांत लाभ की राशि के भुगतान का कागजात सौंपा। इसके साथ ही महापौर ने उपहार स्वरूप मिठाई का डब्बा के साथ अंगवस्त्र भी अपनी ओर से भेंट किया। दोनों कर्मी वर्षों पूर्व सेवा निवृत्त हुए थे।

वर्त्तमान में अपनी वृद्धावस्था और बीमार रहने के कारण वे नगर निगम कार्यालय में हुई वितरण समारोह में नहीं पहुंच पाए थे।बीते कई वर्षों में सेवा निवृत्त हुए कुल 19 नगर निगम कर्मियों के अरसे से लंबित सेवांत लाभ मद में कुल 35 लाख 48 हजार 683 रुपए के भुगतान के बैंक ट्रांसफर लेटर बांटने का कार्य पूरा हो जाने पर खुशी जाहिर करते हुए महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि सेवांत लाभ का भुगतान किसी की कृपा नहीं है। बल्कि संबंधित रिटायर सरकारी कर्मी की दशकों तक अपनी कर्तव्यनिष्ठ सेवा का सरकारी पुरस्कार है। यह मेरा सौभाग्य है कि ऐसा पुण्य कार्य मेरे हाथों संपन्न हो रहा है। इससे पूर्व जगजीवन नगर की महादलित बस्ती में खुद से पहुंच कर अपने रिटायर और बीमार सफाईकर्मी को उनके घर पर सेवांत लाभ का कागजात सौंपने पर संबंधित परिवार के सदस्य बेतहाशा खुश नजर आ रहे थे। कर्मचारियों के परिजनों ने महापौर के अपने दरवाजे पहुंचने पर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इन लोगों का कहना था कि वर्षों से अपना हक और कमाई की बचाई गई रकम पाने के लिए हम दर-दर भटक कर थक गए थे कि अचानक महापौर मैडम स्वयं हमारे घर पहुंचा गईं हैं।

यहां उल्लेखनीय है कि 19 रिटायर नगर निगम कर्मियों में से आठ लोग स्वयं ही निगम कार्यालय में आकर अपने भुगतान का कागजात ले गए थे। बाकी जो निगम में आने में शारीरिक रूप से सक्षम नहीं थे, उनके घर-घर जाकर महापौर सेवांत लाभ की राशि का कागजात सौंपा। लाभ पाने वालों में रघुनाथ मिस्ती, बुटाई मालिक, बैधनाथ प्रसाद, अवधेश राउत, रघुनाथ राउत, शिवनाथ राउत, शीला देवी, रामजी राम, स्व. प्रहलाद राउत, यदु राउत, सीता देवी, शम्भु भगत, जग्रनाथ राउत, भोज मालिक, कौशल्या देवी, जामवंती मेहतरानी, शामिल हैं। वही सुरेंद्र प्रसाद को 1,74,596 और विजय कुमार 2,09,503 रुपए के अलावें माया देवी सहित अन्य 17 कर्मियों को 1,86,152 रुपए सहित नगर निगम से रिटायर कुल 19 कर्मियों को दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *