




पटना:_हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) सेकुलर के श्रमिक प्रकोष्ठ की राज्य स्तरीय बैठक बेगूसराय के गरहारा में हुई। सर्वसम्मति से अभिषेक सिंह को बिहार प्रदेश के श्रमिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। अध्यक्षता बेगूसराय जिलाध्यक्ष पियूष कुमार और संचालन माधव कुमार ने किया। सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष, आर के दत्ता ने कहा हमारा देश मजदूर प्रधान देश है और यहां मजदूर आयोग का गठन होना चाहिए। आगामी कार्यक्रम की सूचना देते हुए कहे 1 मई को मजदूर दिवस पर मजदूर अधिकार सम्मेलन औरंगाबाद के टाउन हॉल में किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्रीय मंत्री व पार्टी के मुख्य संरक्षक,जीतन राम मांझी करेंगे।मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री बिहार सरकार सह राष्ट्रीय अध्यक्ष, संतोष कुमार सुमन होंगे। पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारीगण शामिल होंगे। श्री दत्ता ने उपस्थित लोगो से आग्रह किया आप सभी लोग शामिल हो कर कार्यक्रम को सफल बनाईए सभा को संबोधित करने वाले में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्रमिक प्रकोष्ठ राम जी सिंह, प्रदेश प्रधान महासचिव अविनाश कुमार, युवा के राष्ट्रीय महासचिव चंदन कुशवाहा, बिहार प्रदेश के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष, श्रमिक प्रकोष्ठ, अजय कुमार कुशवाहा, प्रदेश सचिव,अनिल रजक, रोहित पासवान, मधुबनी जिलाध्यक्ष विमला देवी, मिश्रीलाल मंडल, मिश्रीलाल यादव, संतोष कुमार सिंहा व अन्य राष्ट्रीय,प्रदेश, जिलास्तरी कार्यकर्तागण शामिल हुए।इस अवसर पर काफी संख्या मे उपस्थित हम कार्यकर्ताओ ने नव नियुक्त हम श्रमिक प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक कु.सिह को बधाई व शुभकामना देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया.हम कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सिह ने कहा कि अभिषेक सिह के नेतृत्व मे संगठन काफी मजबूत होगा

