



संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र के दर्जनों सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाएंगे 550 से ज्यादा आराम बेंच
पर्यावरण संरक्षा को ले इसके निर्माण में कंक्रीट, बालू,छड़ और सीमेंट का किया गया है उपयोग,
शहीद पार्क, महाराजा पुस्तकालय, दुर्गा बाग, एमजेके कॉलेज में आराम बैंचों लगाने का काम पूरा,

बेतिया।महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र के नागरिक सुविधाओं का विस्तार के क्रम में दर्जनों सार्वजनिक स्थानों पर 550 से ज्यादा आराम बेंच लगाए जाएंगे। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि पर्यावरण संरक्षा को लेकर इसके निर्माण में लकड़ी की जगह कंक्रीट, बालू, छड़ और सीमेंट का उपयोग किया गया है। महापौर ने बताया कि इस योजना की शुरुआत करते हुए शहीद पार्क में 18, महाराजा हरेंद्र किशोर पुस्तकालय में 25, दुर्गा बाग में 12, एमजेके कॉलेज में 20 आराम बैंचों को लगाया जा चुका है। इसके अलावा नजर बाग पार्क, उत्तरवारी पोखरा चिल्ड्रन पार्क, सागर पोखरा एवं अन्य पोखरा के किनारे, ऑफिसर्स कॉलोनी पार्क, पिउनी बाग मंदिर, टाउन हॉल कैंपस, नगर थाना, हरिवाटिका चौक से छावनी सड़क के दोनों तरफ के अलावा संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में सुविधाजनक स्थानों पर यथा जोड़ा शिवालय मंदिर सहित अन्य निगम क्षेत्र के मंदिर, निगम के अन्य सड़कों के किनारे, नव अधिकृत क्षेत्र में, निगम के सभी सार्वजनिक जगहों ऐसे 550 से ज्यादा आराम बैंचों को लगाने को योजना को नगर निगम बोर्ड ने पारित करते हुए स्वीकृति दे दी है। इसके साथ ही महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि शहरी जन जीवन में सुविधाओं का बहुत महत्व होता है। क्योंकि शहर में उपलब्ध नागरिक सुविधाएं जन जीवन के स्तर में सुधार करती हैं। इससे शहरी और आगंतुक लोगों को भी बेहतर और उच्च स्तर की सुविधाएं सहज ही प्राप्त हो जाती हैं।

