



बेतिया (ब्रजभूषण कुमार) : नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने शिवरात्रि महोत्सव को लेकर नगर के पियूनी बाग, कालीबाग, पातालेश्वर महादेव, लादूराम गोला शिव मंदिर आदि अनेक मंदिरों के पूजा समारोहों में शामिल होकर पूजन अर्चन किया। इस मौके पर महापौर ने कहा कि शिवरात्रि सनातन हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण त्योहार है। पौराणिक मान्यता के अनुसार फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी अर्थात तेरस तिथि को महादेव शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था। मान्यता के अनुसार शिवरात्रि के दिन भगवान शिव ने अपने भक्त बारातियों की अपनी दिव्य दैविक शक्ति का प्रदर्शन कर के अपने भक्तों को रक्षा की थी। तब से मान्यता है कि शिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा और आराधना करने से मोक्ष प्राप्ति होती है।
महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि पौराणिक काल से आज तक शिवरात्रि का त्योहार लोक जीवन आध्यात्मिक जागरण और आत्म-साक्षात्कार का प्रतीक है। शिवरात्रि का त्योहार सदियों से मनाए जाने को लेकर आज सामाजिक एकता और सद्भावना को बढ़ावा देने वाला त्यौहार और सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाया जाता है।

