लोगों को परिवार नियोजन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों में मेगा कैम्प हुआ आयोजित

 

-लोगों को परिवार नियोजन के विभिन्न अस्थायी विधियों की मिली जानकारी और सुविधा : जिलाधिकारी, 
-अस्थायी विधियों का रूप में विशेष रूप से उपलब्ध कराई जा रही अंतरा सुई और आईयूसीडी, 
-मेगा कैम्प में लोगों द्वारा लगभग 200 आईयूसीडी और 950 अंतरा सुई का लिया लाभ, 
-17 सितंबर से 30 सितंबर तक सभी स्वास्थ्य केंद्रों में चलेगा परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा, 

 

 

कटिहार (ब्रजभूषण कुमार) : आमलोगों को परिवार नियोजन के स्थायी सुविधा के साथ साथ विभिन्न अस्थायी सुविधाओं की जानकारी देने के लिए जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मियों द्वारा लोगों को परिवार नियोजन के स्थायी सुविधाओं के साथ साथ पहले बच्चे के जन्म और दो बच्चों के बीच अंतराल रखने के लिए विभिन्न अस्थायी सुविधाओं का उपयोग करने के लिए आवश्यक जानकारी दी गई। इसके बाद इच्छुक दंपत्तियों द्वारा परिवार नियोजन के लिए चिन्हित सुविधा उपलब्ध कराई गई।

लोगों को परिवार नियोजन के विभिन्न अस्थायी विधियों की मिली जानकारी और सुविधा : जिलाधिकारी

जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने कहा कि परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत सभी स्वास्थ्य केंद्रों में मेगा कैम्प आयोजित कर लोगों को परिवार नियोजन के स्थायी सुविधा के रूप में महिला बंध्याकरण और पुरूष नसबंदी के साथ साथ विभिन्न अस्थायी सुविधाओं की भी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इसका लाभ उठाकर लोग विवाह के बाद अपने पहले बच्चे और दो बच्चों के जन्म के बीच आवश्यक अंतराल रख सकते हैं। इससे माँ और जन्म लेने वाले नवजात शिशुओं को विशेष ध्यान रखा जा सकता है जिससे कि माँ और बच्चे बिल्कुल स्वास्थ और तंदुरुस्त रह सकते हैं। मेगा कैम्प में इच्छुक लोगों को परिवार नियोजन के विभिन्न अस्थायी सुविधा का लाभ भी उपलब्ध कराया गया। इसके साथ साथ लोगों को नियमित रूप से परिवार नियोजन के विभिन्न अस्थायी सुविधा का लाभ उठाने के लिए संबंधित क्षेत्र के आशा और एएनएम से संपर्क करने की जानकारी दी गई।

अस्थायी विधियों का रूप में विशेष रूप से उपलब्ध कराई जा रही अंतरा सुई और आईयूसीडी :

प्रभारी सिविल सर्जन डॉ जे पी सिंह ने कहा कि परिवार नियोजन के अस्थायी सुविधा के रूप में सभी स्वास्थ्य केंद्रों में विभिन्न विकल्प उपलब्ध कराई जाती है। मेगा कैम्प आयोजन कर लोगों को इसके विषय में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई कि किस अस्थायी विधियों का लोग कब और कैसे उपयोग कर सकते हैं। परिवार नियोजन के अस्थायी सुविधा के रूप में सभी स्वास्थ्य केंद्रों में अंतरा, छाया की सुई, माला-एन, आईयूसीडी किट्स (कॉपर टी) और आपातकालीन गर्भनिरोधक गोलियों (ईजी पिल्स) के उपयोग की जानकारी दी गई। अस्थायी विकल्पों के रूप में सभी लोगों को विशेष रूप से अंतरा सुई और आईयूसीडी किट्स के उपयोग करने की विशेष जानकारी दी गई। लोग अंतरा सुई का उपयोग कर तीन महीने तक गर्भनिरोधक क्षमता का लाभ उठा सकते हैं तो आईयूसीडी (कॉपर टी) का उपयोग कर 05 से 10 साल तक गर्भनिरोधक क्षमता का लाभ उठा सकते हैं। सभी सुविधा सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध है जिसका किसी भी दंपति द्वारा लाभ उठाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा पीएसआई इंडिया के विशेष सहयोग से आयोजित मेगा कैम्प में लोगों द्वारा विशेष रूप से लगभग 200 आईयूसीडी और 950 अंतरा सुई का लाभ उठाया गया है।

17 सितंबर से 30 सितंबर तक सभी स्वास्थ्य केंद्रों में चलेगा परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा :

प्रभारी डीपीएम डॉ किशलय कुमार ने बताया कि जिले में 02 सितंबर से 30 सितंबर तक मिशन परिवार विकास अभियान के तहत लोगों को परिवार नियोजन के विभिन्न सुविधाओं के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मियों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इसके बाद इच्छुक दंपत्तियों द्वारा परिवार नियोजन के विभिन्न अस्थायी सुविधाओं का तत्काल आवश्यक लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। विशेष सुविधा के लिए लोगों को 17 सितंबर से 30 सितंबर तक परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा का आयोजन कर स्थायी और विभिन्न अस्थायी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। लोगों को परिवार नियोजन के विभिन्न सुविधाओं के प्रति जागरूक करने में स्वास्थ्य विभाग को पीएसआई इंडिया, यूएनएफपीए और पिरामल एबीसी द्वारा आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराई जा रही है। इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को परिवार नियोजन सुविधाओं की जानकारी प्राप्त हो रही है और लोगों द्वारा इसका लाभ उठाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *