बाजार में मीठे मछलियों की बढ़ रही है मांग,
बेतिया , पश्चिमी चंपारण (ब्रजभूषण कुमार) : वर्तमान समय में मीठे जल की मछली की मांग दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इन मछलियों में प्रोटीन की मात्रा 14.25 परसेंट की पाचकता दर 60 से 70% होने के कारण यह मानव जाति के आहार में उच्च स्थान रखता है मत्स्य पालक अपने प्रक्षेत्रों में तालाबों के प्रबंधन के साथ-साथ आहार को समुचित सुचारू एवं सुव्यवस्थित रूप से प्रयोग कर मत्स्य उत्पादन से दोगुना ,तीन गुना तक आसानी से बढ़ा सकते हैं। उक्त बातें गणेशाराम,जिला मत्स्य पदाधिकारी ने कार्यालय, परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला मत्स्य कृषकों को मत्स्य अनुदान राशि चेक वितरण के दौरान कही। आगे उन्होंने कहा कि जिलें की महिला मत्स्य पालकों ने बढ-चढ कर हिस्सा लिया।
इस योजना से लाभान्वित 10 महिला मत्स्य पालको मे लालझरी देवी, फरजाना परवीन, ललिता देवी, जानकी देवी, मालती सिंह, रिंकी देवी, लालचुनी देवी, ललिता देवी, गायत्री गुप्ता एवं मुक्ता देवी गोंड का नाम शामिल हैं जिसकी कुल अनुदान 810463.00 की राशि चेक के माध्यम से उपलब्ध कराया गया । इस अवसर पर मत्स्य विकास पदाधिकारी एवं मत्स्य प्रसार पदाधिकारी में आशुतोष प्रकाश, अरूण कुमार यादव, कुमुद प्रियदर्शी, निरज कुमार, सुरेन्द्र सिंह, दिनेश पंडित, भरत पटेल,जया भारती, पुजा कुमारी, अमृता कुमारी, अनुष्का ज्योषी जया भारती समेत सुरेंद्र सिंह, लिपिक आईटी सहायक संजीव कुमार , कलीमुल्लाह खां,मो अफसर आदि मौजुद रहें।