



मत्स्य पलकों की जथा को हरी झंडी दिखा कर किया गया रवाना ; भ्रमण दर्शन से बढ़ेगा ज्ञान क्षमता ,मिलेंगे रोजगार के अवसर : गणेशा राम-Darpan24 News
बेतिया, पश्चिमी चंपारण (ब्रजभूषण कुमार) : भ्रमण दर्शन योजना मत्स्य पलकों को रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है । उक्त बातें गणेशा राम, जिला मत्स्य पदाधिकारी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने मत्स्य पलकों के रथ के जथा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के दौरान कहीं। आगे उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर भ्रमण दर्शन 90 मत्स्य पलकों का दल भ्रमण दर्शन योजना 2023-24 के तहत मुजफ्फरपुर भेजा गया जहां चवर विकास योजना ,मत्स्य बीज हैचरी, बायोफ्लाक तकनीक से मत्स्य पालन, रंगीन मछलियों का संवर्धन आदि योजनाओं से रूबरू होंगे एवं अपने ज्ञान क्षमता बढ़ाएंगे ताकि जिला में भी उसे तकनीक को अपना पर मत्स्य पालक उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आगे श्री राम ने कहा कि इस मत्स्य पालकों के जथा के साथ में सीताराम कुमार, मत्स्य विकास पदाधिकारी,एवं मत्स्य प्रसार पदाधिकारी अनुष्का जोशी,नीरज कुमार, अमृता कुमारी । इस मौके पर पीयूष कुमार, विकास कुमार भारत कुमार, अरुण कुमार यादव, कुमूद प्रियदर्शी और अनुष्का ,अमृता, पूजा समेत सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

