भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बिहार सरकार की गलतियों के खिलाफ चलाया अभियान

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बिहार सरकार की गलतियों के खिलाफ चलाया अभियान – Darpan24 News

 

आज भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बिहार सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जिलाध्यक्ष अभिषेक यादव के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया।

पटना : हस्ताक्षर अभियान में मुख्य अतिथि बिहार भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा सभी जिला केंदों एवं मंडलों में बिहार में बढ़ते अपराध,भ्रष्टाचार,अराजकता, छात्र-युवा,आम जनता पर हो रहे दमन लाठीचार्ज तथा 10 लाख सरकारी नौकरी के झूठे वादे को लेकर हस्ताक्षर अभियान चला रही है।और साथ ही छोटे-छोटे प्रदर्शनी के माध्यम से 13 जुलाई को पुलिसिया कार्रवाई में कार्यकर्ताओं के ऊपर किए गए बर्बरतापूर्वक कार्यवाही को प्रदर्शित कर रहे हैं। जनता की आवाज उठाने पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर किए गए दुर्भाग्यपूर्ण करवाई का बदला बिहार की जनता लेगी कलाम की ताकत महा गठबंधन सरकार के लाठी गोली पर भारी पड़ेगी।

जिला भाजपा अध्यक्ष रूपक लाल श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बिहार के महागठबंधन सरकार से दस लाख सरकारी नौकरियों का हिसाब मांगा, बिहार में फैले व्याप्त भ्रष्टाचार का हिसाब मांगा, इसके बदले नीतीश सरकार ने हमें लाठी से पिटवाने का काम किया। निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेंद्र सर्राफ़ ने कहा कि सरकार ना तो युवाओं को नौकरी दे सकें और ना ही अपराध पर नियंत्रण कर पा रही है  इन्हीं समस्याओं को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा ह।

मौके पर भाजयुमो प्रदेश मंत्री साहेब कुमार साह, जिला भाजपा उपाध्यक्ष रवि सिंह,मनोज सिंह व विभय रंजन चौबे,जिला मंत्री राजन सोनी,निवर्तमान भाजयुमो जिलाध्यक्ष धनरंजन कुशवाहा,भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता,दीपू कुशवाहा,भाजयुमो जिलामहामंत्री अविनाश कश्यप व किशन श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, जिला मंत्री संजय सूर्या,अनीश सिंह व दिलीप कुशवाहा, आकाश श्रीवास्तव, आशीष कुशवाहा,अमन तिवारी,अरुण पड़ित,समर्थ गोयल सहित सैकड़ो युवा हस्ताक्षर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *