भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत  संविधान पर युवा संवाद सह क्विज प्रतियोगिता का किया गया आयोजन 

 

बेतिया (ब्रजभूषण कुमार) :  आज भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत बेतिया के डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावास में संविधान पर युवा संवाद सह क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल बिहार सरकार के अनुसूचित जाति-जनजाति विभाग के मंत्री सह जिला प्रभारी जनक चमार, सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल, बिहार सरकार के पशुपालन व मत्स्य विभाग के मंत्री रेणु देवी,चनपटिया के विधायक उमाकांत सिंह व जिलाध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव जी ने संयुक्त रूप से बाबा साहेब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।

  1. मुख्य अतिथि बिहार सरकार के अनुसूचित जाति जनजाति विभाग के मंत्री सह जिला प्रभारी जनक चमार जी ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के अमूल्य योगदान के कारण ही हमारा संविधान बना और आज तक इसका लोक कल्याण का स्वरूप बरकरार रहा है। कांग्रेस ने सदैव बाबा साहेब के योगदान को दबाकर रखा और उनको कभी भी उचित सम्मान नहीं दिया। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के अमूल्य योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ही भाजपा युवा मोर्चा ने संविधान गौरव अभियान शुरू किया है।

  2. सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने बताया कि कांग्रेस ने केवल राजनीति के लिए बाबा साहेब के नाम का इस्तेमाल किया, कभी भी उनको आगे नहीं आने दिया। भाजपा ने बाबा साहेब को भारत रत्न से नवाजा और उनके निवास, अध्ययन स्थल और उनके जीवन से जुड़े स्थानों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया ताकि लोगों को प्रेरणा मिल सके।
    बिहार सरकार के पशुपालन व मत्यस्य विभाग के मंत्री रेणु देवी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में संविधान के साथ छेड़छाड़ कर तुष्टिकरण की राजनीति की है।शाहबानो केस में संविधान की मूल भावना को पलट दिया गया और आपातकाल के दौरान नागरिक

  3. अधिकारों का हनन किया गया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कई बार जनता द्वारा चुनी गई राज्य सरकारों को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाकर सत्ता का दुरुपयोग किया है।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक यादव ने बताया कि संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत युवाओं से संवाद स्थापित किया गया है साथ ही संविधान पर ही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया है,इस प्रतियोगिता में शामिल सभी युवाओं को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित भी किया गया।
    मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव,जिला उपाध्यक्ष रवि सिंह व विभय रंजन चौबे,जिला महामंत्री मनु बाबू कुशवाहा,युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष धनरंजन कुशवाहा,एस.सी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल राम,राजन पासवान,जिला महामंत्री किशन श्रीवास्तव,जिला मंत्री अनीश सिंह,मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता,कौशल पांडेय,रंजीत सर्राफ़,अजित कुमार सहित सैकड़ों युवा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *