भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय व्यापी सदस्यता अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय में किया गया।

 

बेतिया (ब्रजभूषण कुमार) :_  मुख्य अतिथि निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सह बेतिया सांसद डॉ. संजय जायसवाल जी ने कार्यशाला में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा 1984 में जब भाजपा केवल दो सीटें जीत कर आई थी, तब पार्टी का उपहास किया जाता था। लेकिन विचारधारा, कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, संघर्ष और सदस्यता अभियान के कारण भाजपा आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सत्ता में आई है। जब जनसंघ विपक्ष बनकर उभरा, उस समय जिन दो राजनीतिक पार्टियों का अस्तित्व था। कांग्रेस और कम्युनिस्ट दोनों पार्टियों की विचारधारा ही विदेशी विचारधारा पर थी। केवल भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा ही इस माटी की उपज थी। इस कार्यशाला में विधायक, पूर्व विधायक, जिला, मंडल स्तरीय पार्टी के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को इस अभियान को युद्धस्तर तक ले जाने के लिए प्रेरित किया और सदस्यता अभियान की बारीकियों को समझाया।

सदस्यता अभियान के प्रदेश सह संयोजक ओमप्रकाश भुवन जी ने कहा कि जिले स्तर के इस कार्यशाला के बाद प्रत्येक मंडल पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।जिलाध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव ने कहा कि प्रत्येक जनप्रतिनिधि,संगठन व मोर्चा के पदाधिकारी भी अभियान में जिम्मेदारी से सहयोग करेंगे।भाजपा से जुड़ने वाले लोगो की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी की जाएगी।साथ ही उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान के लिए पन्नालाल साह ,शिवेन्द्र शिवू,रेणु गुप्ता,मनोज सिंह को संयोजक बनाया गया हैं।कार्यशाला को पूर्व मंत्री सह विधायक नारायण प्रसाद,चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा,दीपेंद्र सर्राफ़ व वरिष्ठ नेता आनंद सिंह ने संबोधित किया।संचालन जिला उपाध्यक्ष रवि सिंह व धन्यवाद ज्ञापन सदस्यता संयोजक पन्नालाल साह ने किया।मौके पर जिला उपाध्यक्ष उमेश पांडेय,विभय रंजन चौबे,महामंत्री मनु बाबू कुशवाहा, अमित चौबे अर्जुन सोनी,पवन वर्मा,धनरंजन कुशवाहा, अभिषेक यादव,धर्मेंद्र सिंह,राकेश पटेल,छोटेलाल कुशवाहा, नरेंद्र पटेल सहित सभी पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *