बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व बिहार भाजपा के कद्दावर नेता रहे सुशील मोदी को  श्रद्धांजलि 

 

 

पटना (ब्रजभूषण कुमार) : आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व बिहार भाजपा के कद्दावर नेता रहे सुशील मोदी जी के आकस्मिक निधन पर लोकसभा कार्यालय में उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव ने कहा कि बिहार में भाजपा के उत्थान और उसकी सफलताओं के पीछे सुशील मोदी जी का अमूल्य योगदान रहा है।वे संघ के निष्ठावान स्वमसेवक व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्वो का निर्वहन अच्छे से किया है।आपातकाल का पुरजोर विरोध करते हुए,उन्होंने छात्र राजनीति से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। वे बेहद मेहनती और मिलनसार व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। राजनीति से जुड़े विषयों को लेकर उनकी समझ बहुत गहरी थी।

उन्होंने एक प्रशासक के तौर पर भी काफी सराहनीय कार्य किए।
पूर्व विद्यायक राजन तिवारी ने कहा कि उनके निधन से एक जागृत सामाजिक कार्यकर्ता वह कुशल राजनीतिक नेता को हमने खोया है।वे सार्वजनिक जीवन मे सैद्धान्तिक निष्ठा व पारदर्शिता के आदर्श उदाहरण थे।

मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय, जदयू के वरिष्ठ नेता अनिल झा,जिला उपाध्यक्ष विभय रंजन चौबे व रवि सिंह,राजन सोनी,कार्यालय प्रभारी संजय पांडे,धर्मेन्द्र सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष धनरंजन कुशवाहा, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अभिषेक यादव,बबुआ जी दुबे,आशीष गुप्ता,किशन श्रीवास्तव, संजय यादव,आकाश श्रीवास्तव, सुजीत ठाकुर,राधेश्याम पटेल,रणधीर वर्मा,नीरज तिवारी,सूरज कुमार,सत्येन्द्र कुमार,जितेंद्र ठाकुर,कार्तिकेय मिश्रा, उदय यादव सहित सिकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *