प्रो सर्व नारायण झा के निधन पर विद्यापति सेवा संस्थान ने जताया शोक 

 

 

दरभंगा (नंदू ठाकुर):_सीएम कालेज के मैथिली विभाग के सेवानिवृत्त शिक्षक प्रो सर्व नारायण झा का शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन पर विद्यापति सेवा संस्थान ने रविवार को शोक जताया एवं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। संस्थान के महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने अपने संदेश में उन्हें मिलनसार स्वभाव वाला मिथिला-मैथिली के विकास का हितचिंतक बताया। उन्होंने कहा कि मैथिली अध्यापन के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रो सर्व नारायण झा बहुगुण संपन्न व्यक्तित्व थे।

मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं कमलाकांत झा ने कहा कि मैथिली अध्यापन के क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाले सर्व नारायण झा कला के अद्भुत पारखी होने के साथ ही कर्तव्यनिष्ठ समाजसेवी थे। अपने कृतित्व एवं व्यक्तित्व के लिए वे हमेशा जीवंत बने रहेंगे।

प्रो जीवकांत मिश्र ने उन्हें मैथिली के शैक्षणिक विकास के लिए सतत चिंतनशील रहने वाला हितचिंतक बताया। मणिकांत झा ने उन्हें त्यागी पुरुष बताते हुए कहा कि मिथिला में मैथिली के रास्ते शिक्षा एवं कला संस्कृति का विकास उनके जीवन का एकमात्र मकसद था।

मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा ने उन्हें संवेदनशील शिक्षक बताते हुए कहा कि मैथिली शिक्षण के विकास में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले सर्व नारायण झा ने कार्य की गुणवत्ता को आजीवन जीवंत बनाये रखा। शोक संवेदना व्यक्त करने वाले अन्य लोगों में महात्मा गाँधी शिक्षण संस्थान के चेयरमैन हीरा कुमार झा, हरिश्चंद्र हरित, डॉ गणेश कांत झा, विनोद कुमार झा, डॉ उदय कांत मिश्र, डॉ महानंद ठाकुर, दुर्गानंद झा, आशीष चौधरी, मणिभूषण राजू, नवल किशोर झा, पुरुषोत्तम वत्स आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *