प्रखंड विकास पदाधिकारी, केवटी की अध्यक्षता में SLWM की बैठक हुई

दरभंगा (रौशन कुमार):__केवटी प्रखंड के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी, केवटी की अध्यक्षता में SLWM मे चयनित सभी पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी, अमीन, स्वच्छता पर्वेयक्षक, स्वछाग्रही, के साथ SLWM से संबंधित सभी बिंदुओं पर समीक्षा बैठक किया गया, जिसमे जिला के CB&IEC, अंचलाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक तथा कार्यपालक सहायक उपस्थित हुए।

उक्त बैठक में निम्न बिंदुओं दिए गए निर्देश

1. सभी पंचायत में माननीय मुखिया तथा पंचायत सचिव को WPU शत प्रतिशत पूर्ण करने हेतु 26.01.2023 तक का निर्देश दिया गया है।

2. कर्जापट्टी पंचायत के मुखिया जी तथा सचिव को WPU निर्माण कार्य बढ़ा उत्पन्न करने वाले लोगो पर FIR करने का निर्देश दिया गया।

3. सभी पंचायत को Model हेतु LWM तथा SWM कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

4. SLWM में चयनित पंचायत के सभी पंचायत के सचिव को स्वच्छता कर्मी का मानदेय भुगतान समय पर करने का निर्देश दिया गया।

5. सभी स्वच्छता परवेक्षक तथा पंचायत सचिव को User Charge Collection में प्रगति लाने हेतु निर्देश दिया गया।

6. प्रखंड विकास पदाधिकारी, केवटी द्वारा प्रखंड के सभी जनवितरण प्रणाली, आधार केंद्र, RTPS काउंटर तथा सभी जन प्रतिनिधि को उपयोगिता शुल्क संग्रहण में सहयोग करने अपील किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *