पंचायत भवन परिसर में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की मनाई गई जयंती।

केवटी/ दरभंगा (कन्हैया गुप्ता) :_प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत भवन परिसर में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की मनाई गई जयंती। भूमि संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक ई. धीरज यादव के द्वारा समारोह पूर्वक पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष चन्द्र शेखर यादव ने किया। इस अवसर पर ई. धीरज यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षाविद एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। इनका जन्म पांच सितंबर 1888 को चेन्नई तिरुपति तमिलनाडु में हुआ था। सर्वपल्ली सबसे पहले शिक्षक बने। इसके बाद वे राष्ट्रपति बने। 1962 से 1967 तक राष्ट्रपति पद पर बने रहे। 1954 में इन्हे भारत रत्न मिला। उन्होंने आजादी की लड़ाई देश के नव निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। शिक्षक भविष्य निर्माता हैं, अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं। इस अवसर पर दिलीप पासवान, अशोक पासवान, लालू यादव, राम अवतार महतो, हूसेन साहेब समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *