लौरिया,पश्चिमी चंपारण (ब्रजभूषण कुमार) : लौरिया प्रखंड भाजपा अध्यक्ष के प्रदीप मिश्रा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विक्रम शर्मा लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष शैलेश पासवान जदयू के अनिल कुमार सुमित पटेल द्वारा संयुक्त रूप से फ़ीता काटकर किया गया।
उदघाटन के दौरान सभी ने बताया की देश के विकसित भारत बनाने हेतु राजग समर्थित जदयू के लोकसभा प्रत्याशी सुनील कुमार के मदद में कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर क्षेत्र में जुट जाने की अपील की।
वही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी घटक दलों के पदाधिकारियों की बैठक भी जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई।
जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार अभियान को सफल बनाने हेतु निर्देश दिए गए।
मौके पर सिसवनिया मुखिया कन्हैया कुशवाहा भास्कर मिश्रा अनिल राम टुन्ना साह शशि कुशवाहा हिंमाशु कुमार कैलाश महतो राजा मुखिया रमेश सिंह सुमित पटेल सुनील शर्मा संतोष कुशवाहा शंभु प्रसाद अशोक ओझा सहित अन्य उपस्थित रहे।