जिलाधिकारी के जनता दरबार में 98 मामलों की हुई सुनवाई।

कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान।

 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को फोन पर दिया निर्देश।

 

जनता दरबार में आये लोग दिखे संतुष्ट।

 

बेतिया, पश्चिमी चंपारण, बिहार(ब्रजभूषण कुमार) :_

 

जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में आज जनता दरबार का आयोजन किया गया। उक्त बातें जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को बारी-बारी से सुना। जनता दरबार में कई समस्याओं एवं शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया गया। साथ ही कई मामलों में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी के जनता दरबार में 98 मामले आए। जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो सका, उसे संबंधित विभाग/अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने हेतु निर्देशित किया गया।

 

जनता दरबार में कई तरह के मामले आए। जिसमें आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व से जुड़ी समस्या आदि शामिल हैं। जिलाधिकारी ने हर मामले को बहुत गौर से सुना और नियमानुसार समाधान की दिशा में आवेदन को आगे बढ़ाया। जिन लोगों द्वारा अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया उनमें मोहन राम, रामायण महतो, सुभाष महतो, धरणीकांत तिवारी, हरेन्द्र प्रसाद, मुन्ना साह, अशोक कुमार गुप्ता, गिरधारी राम, आरती देवी, सुनीता गुप्ता, ब्रजेश प्रसाद, चम्पा देवी, अंबिका प्रसाद, फुलकली देवी, चंदन कुमार, प्रमोद पासवान, अवधेश पांडेय आदि के नाम शामिल हैं।

 

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, कुमार रविन्द्र, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अमरेन्द्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, विनोद कुमार, वरीय उप समाहर्ता, बेबी कुमारी, वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी, रोचना माद्री, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *