कॉमरेड रामाशीष साह का श्रद्धांजलि सभा का आयोजन : भाकपा-माले

कॉमरेड रामाशीष आज भी दरभंगा कें दलित गरीबों के दिल में बसते है : माले, 

सामंतवाद ब्राह्मणवाद के खिलाफ लड़ाई के मुखर आवाज थे रामाशीष साह : माले, 

मोदी तानाशाही को धूल चलाओ – इंडिया गठबंधन को विजय बनाओ नारा हुआ बुलंद, 

सिंघवाड़ा / दरभंगा (ब्यूरो रिपोर्ट) : भाकपा (माले) के वरिष्ठ नेता कॉमरेड रामाशीष साह की याद में आज माधोपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जहा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

इस अवसर पर भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, वरिष्ठ नेता आर के सहनी, इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद, भोला पासवान, सीपीआई के नेता अली अहमद तमन्ने, राजद प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद वासिद, सीपीआईएम प्रखंड सचिव अनिल महराज, पूर्व जिला परिषद सदस्य कलीमुद्दीन रही, पूर्व मुखिया चंद्र किशोर सिंह, देवेंद्र चौधरी, पवन यादव, नीरू पासवान, राम मिलन राम, खैर मोमिन, मोहम्मद रासिद, उप मुखिया संतोष पंडित, पूर्व पंचायत समिति सदस्य श्याम यादव, शंभू भगत, प्रिंस राज,  VIP के प्रखण्ड अध्यक्ष बालक सहनी , माले सदस्य मो मुमताज़ नदाफ सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन सिंहवाड़ा प्रखंड सचिव सुरेंद्र पासवान ने किया।

इस अवसर पर भाकपा(माले) के वरिष्ठ नेता आर के सहनी ने कहा की आज कॉमरेड रामाशीष साह हम लोगो के बीच में नही है। लेकिन वो दरभंगा के दलित गरीबों के दिल में बसे हुए है। लाल झंडा के आंदोलन से प्रभावित होकर जुड़े और लगातार  दलित गरीबों की आवाज बनते रहे।
श्री सहनी ने कहा जिस समय समाज के अंदर दलित गरीबों पर बर्बर दमन ढाया जा रहा था, शिक्षा से वंचित किया जा रहा था वैसे वक्त में रामाशीष साह ने दलित गरीबों के आजादी की लड़ाई को मजबूत किया था। लेकिन आज पुन भाजपा के सत्ता में आने के बाद उसी दौर को लाने की कोशिश चल रही है। दलित गरीब के बच्चे को शिक्षा से वंचित करने की साजिश रची जा रही है। इस लिए कॉमरेड रामाशीष को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगा जब लोग भाजपा को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।

वही भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, व इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद ने कॉमरेड रामाशीष साह को याद करते हुए कहा की आज देश की भाजपा सरकार के रिजन में संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। भाजपा नेता खुलेआम संविधान की खत्म करने की बात कह रहे है। ऐसे दौर में भाजपा का मुकाबला लाल झंडा ही कर सकता है। और उसी लाल झंडा को मजबूत करने का काम रामाशीष साह ने अपने जीवन में किया। इस लिए रामाशीष साह को याद करते हुए देश के अंदर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए समाज से भाजपा को उखाड़ फेकना होगा। और महागठबंधन उम्मीदवार को विजय बनाने का संकल्प लेना होगा।

वही सभा को संबोधित करते है महागठबंधन नेताओ ने कहां की जिस सपना के साथ कॉमरेड रामाशीष साह ने दलित गरीबों को सामंतवादी तकतो से आजादी दिलाया, पढ़ने लिखने का। आजादी दिलाया आज उस आजादी को पुन रौंदा जा रहा है। संविधान को बदलने की कोशिश लगातार चल रही है। दलित गरीबों को पुन गुलामी के दौर में ले जाने की भरपूर कोशिश हो रही है। आज ऐसे दौर में हमे वैसे संविधान को खत्म करने वाली ताकत को वोट की ताकत से सबक सिखाए और INDIA गठबंधन के उम्मीदवार को वोट देकर विजय बनाए।

प्रिंस राज : भाकपा(माले)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *