



केवटी/ दरभंगा:_अखिल भारतीय भूमि संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक ई.धीरज यादव के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान ई.धीरज यादव ने बताया कि अलीनगर विधायक मिश्रीलाल यादव को साजिश के तहत झुठे मुकदमा में फंसा कर गिरफ्तार करने के विरोध में विशाल कैंडल मार्च निकाला गया है। यह कैंडल मार्च दरिमा चौक से चल कर केवटी प्रखंड मुख्यालय पर सभा में तब्दील हो गया। इस दौरान आयोजित सभा में भूमि संघर्ष मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष चंद्र यादव, अजीत कुमार यादव, पिंटू झा, विन्देश्वर राम, फकीर यादव, रवि पासवान आदि ने संबोधित किया।
Post Views: 39

