कृषि यांत्रिकरण सह किसान मेला का उद्घाटन किया गया जिला पदाधिकारी द्वारा

 

जिला पदाधिकारी ने पराली न जलाने की अपील की,

 

बेतिया, पश्चिमी चंपारण (ब्यूरो रिर्पोट) : आज आई 0 टी0 आई0 के समीप बरवत कृषि फार्म, बेतिया में जिला कृषि पदा0 आत्मा के तरफ से दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषि यांत्रिकरण सह किसान मेला का आयोजन किया गया। इस किसान मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी, दिनेश कुमार राय के कर कमलो द्वारा फिता काटने के पश्चात किया गया। मंचासीन होने के उपरांत जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा गमला सहित पौधा जिला पदाधिकारी पश्चिम चम्पारण बेतिया, सिकटा विधायक विरेन्द्र गुप्ता, उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी, अनन्त कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों को भेंट स्वरूप प्रदान कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात दीप प्रज्जवलन के पश्चात विधिवत कृषि यांत्रिकरण सह किसान मेला का उद्घाटन किया गया।

वक्ता के रूप में सिकटा विधायक, विरेन्द्र गुप्ता ने किसानो को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को उत्पादन बढ़ाने के लिए यंत्रो का सहारा लेना आज के परिप्रेक्ष्य में महत्वपूर्ण है। किसान फसल उत्पाद के पश्चात अनाज निकालने में काफी समय व्यतीत होता आया है परंतु अब कृषि यंत्रो की सहायता से शीघ्र ही कार्य पुरा हो जायगा। किसानो से अपील की कि इसका भरपुर लाभ उठाया जाय।

किसान मेला में उपस्थित किसानो को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि आज के आधुनिक समय में विभिन्न नई तकनिक आधारित कृषि यंत्रो के आ जाने से कृषि कार्य में काफी सहूलियते मिलने लगी है। कृषि उत्पादन भी बढ़ने लगा है। कृषि फसल कटाई के पश्चात प्रायः किसान खेतो में पड़े पराली को जमींनदोज न करके इसे आग लगाकर जला देते है जिससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति क्षीण हो जाती है एवं वातावरण भी दूषित हो जाता है। इससे हमारे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। पशु पक्षी भी बुरी तरह प्रभावित हो जाते है।

जिला पदाधिकारी ने सभा में उपस्थित किसनो से अपील की कि पराली खेतो में न जलाये। सरकार किसानों को उनके उत्पादन बढ़ाने के लिए सब्सीडी विभिन्न योजनाओ अंतर्गत दिये जाने के बारे में विस्तृत जानकारी जिला पदाधिकारी द्वारा दी गई। उन्होने कहा कि बिहार कृषि यंत्र अनुदान के लिए किसानो का पंजीकरण जिला कृषि कार्यालय में जिला कृषि पदाधिकारी प्रवीण कुमार राय के द्वारा करवाया जा रहा है। इसके लिए व्यापक प्रचार प्रसाद किया जाना चाहिए। आनलाईन पंजीकरण का भी प्रावधान है।
उप विकास आयुक्त ने द्वारा भी किसानो को संबोधित किया गया, जिसमे उन्होंने किसानो को कृषि यंत्रो की जरूरतो के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रोत्साहित किया।

संबोधन के पश्चात मुख्य अतिथि सहित सभी मंचासिन सिकटा विधायक, उप विकास आयुक्त, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, आत्मा पदाधिकारी एवं अन्य किसान मेला में स्थापित किये गये विभिन्न स्टालो का निरीक्षण किया गया। स्टालो में विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्र रखा गया जिसकी विस्तृत जानकारी ली गई। उद्यान से संबंधित विभिन्न प्रकार के पौधो का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनेको सुझाव दिये गये एवं सहायता का अश्वासन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *