किसी भी राष्ट्र का नींव युवा होते है : डॉ. संजय जायसवाल

 

बेतिया, पश्चिमी चंपारण (ब्रजभूषण कुमार) :  भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा बेतिया के राजमहल उत्सव हॉल में विशाल युवा सम्मेलन का आयोजन जिलाध्यक्ष अभिषेक यादव के अध्यक्षता में किया गया।

कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉ. संजय जायसवाल,पूर्व मंत्री नारायण प्रसाद ,युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा ,भाजपा जिलाध्यक्ष रूपक लाल श्रीवास्तव ,पूर्व जिलाध्यक्ष दीपेंद्र सर्राफ़ ,भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष धंरंजन कुशवाहा व जिलाध्यक्ष अभिषेक यादव ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।
सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि इस देश का भविष्य युवाओं के कंधों पर टिका हुआ है।युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के पांच सूत्र आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता,आत्मज्ञान,आत्मसंयम और आत्मत्याग को जीवन मे उतारने की जरूरत है।किसी भी राष्ट्र का नीव युवा ही होते है,भारत के युवा ही भारत का भविष्य तय करेंगे।भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा ने कहा कि युवा किसी भी देश का वर्तमान और भविष्य दोनों होते हैं।उनकी प्रतिभा और क्षमता देश को गौरवान्वित करने में विशेष भूमिका निभाती है। इसलिए यह कहना उचित होगा कि आज का युवा कल का इतिहास निर्माता है।
पूर्व मंत्री नारायण प्रसाद ने कहा कि यह हम सभी के लिए बड़े गर्व की बात है कि भारतीय युवाओं ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत से कई स्टार्टअप की नींव रखी है।भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष धनरंजन कुशवाहा ने युवा साथियों को संबोधित करते हुए संकल्प दिलाया कि इस लोकसभा चुनाव में सभी युवाओं साथियों को पूरी ताकत के साथ मोदी जी के लोक कल्याण कार्यों को घर-घर पहुंचाना है एवं डॉ संजय जयसवाल को चार लाख मतों से विजई बनाना है। युवा एनडीए के पक्ष में वोट देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के नेतृत्व में भारत को दुनिया का सबसे ताकतवर देश बनाने का काम करेंगे।
जिलाध्यक्ष अभिषेक यादव ने बताया कि इस सम्मेलन में नौतन,बेतिया व चनपटिया के लगभग सभी पंचायतों से युवाओं की टोली भाग ली थी।इन्होंने बदलते राजनीतिक माहौल को लेकर भी सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा युवाओं को सक्रिय रहने की सलाह दी।
मंच संचालन महामंत्री अविनाश कश्यप व धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री किशन श्रीवास्तव ने किया। मौके पर भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री नितिन नवीन,अल्पसंख्यक मोर्चा के बिहार प्रभारी प्रतीक एडविन शर्मा,भाजपा जिला महामंत्री मनु बाबू कुशवाहा,भाजयुमो क्षेत्रीय प्रभारी प्रवीण श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता समृद्ध वर्मा, जिला उपाध्यक्ष रवि सिंह,मुकेश कुशवाहा, कुणाल राज शर्राफ,राजीव मिश्रा, जिला मंत्री संजय यादव,आशीष कुशवाहा, अक्षय लाल,नागेंद्र राव,अजय गुप्ता,भूपेंद्र दास, रोहित शर्मा,आकाश श्रीवास्तव,गोविंद साह सहित हजारों युवा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *