किलकारी मे ऑनलाइन माध्यम से एक दिवसीय बाल स्वास्थ्य उन्मुखीकरण कार्यक्रम सत्र आयोजन हुआ

दरभंगा (ब्यूरो रिपोर्ट) :_किलकारी बिहार बाल भवन दरभंगा में ऑनलाइन माध्यम से एक दिवसीय बाल स्वास्थ्य उन्मुखीकरण कार्यक्रम सत्र आयोजन हुआ। जिसमें डॉक्टर प्रज्ञा भारती (BAMS) हिमालय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज पटना,ने 30 से अधिक बच्चों को स्वास्थ्य की जानकारी देकर उन्हें स्वस्थ रहने के टिप्स दिए गए जिसमे सिराज, राजा,स्वीटी,मनीष, प्रिया,काजल इत्यादि शमिल थे। बच्चों को बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी गई। ऐसे में थोड़ी भी लापरवाही हमें कैसे बीमार कर सकती है इसपर चर्चा की गई उन्होंने बच्चों को स्वच्छता, विटामिन, कैल्सियम, वसा आदि की जानकारी के साथ बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर रहना ये बताया। डॉक्टर प्रज्ञा द्वारा बच्चों के पोषण, जीवनशैली और आदतों पर ध्यान रखना,स्वास्थ्य को बेहतर रखने के प्रयास क्या किए जाएं जो भविष्य में उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से सुरक्षित कर सकते है। बच्चों में इन दिनों कई ऐसी स्वास्थ्य समस्याएं हो रही है जिसके लिए जीवनशैली और गड़बड़ आदतों को प्रमुख कारण माना जाता है ये बताया। इसमें से कुछ आदतों के दीर्घकालिक स्वास्थ्य जोखिम भी हो सकते हैं इसकी जानकारी दी।
बचपन, स्वस्थ जीवन का आधार होता है, ऐसे में बच्चों की आदतों पर निगरानी रखना बहुत आवश्यक हो जाता है। डॉ प्रज्ञा ने बच्चों को आहार और जीवनशैली को ठीक रखने पर ध्यान देना चाहिए ये समझाया। उन्होंने बच्चों को बताया कि कौन सी चीजें स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक मानी जाती हैं, जिनसे उन्हें दूर रखने की कोशिश करनी चाहिए। स्वस्थ जीवन के लिए यह बदलाव बहुत आवश्यक है।
जंक फूड्स के सेवन की बढ़ती आदत को सेहत के लिहाज से बहुत नुकसानदायक मानते हैं। नियमित जंक फूड के सेवन से दीर्घकालिक स्वास्थ्य समस्याएं जैसे मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज का जोखिम काफी बढ़ जाता है। इन स्थितियों में कई क्रोनिक बीमारियों का भी गंभीर जोखिम होता है। जंक फूड्स का अधिक सेवन, कैलोरी का मात्रा को बढ़ा देता है जिससे स्वास्थ्य को कई तरह के नुकसान होने का खतरा रहता है। सत्र के अंतिम चरण में उन्होंने गंभीर विषयों जैसे पीयर प्रेशर, गुड टच बैड टच, लाइफस्टाइल, डायट्री गाइडलाइन्स इत्यादि की संपूर्ण जानकारी बच्चों से साझा की एवं उनके मन में चल रहे विभिन्न सवालों का उत्तर दिया। कार्यक्रम की तकनीकी जिम्मेदारी की व्यवस्था कंप्यूटर प्रशिक्षक अमित जी ने लिया।
प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक प्रणव भारती जी ने कहा स्वास्थ्य, हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण आयाम होता है। यह हमारे शारीरिक, मानसिक, और सामाजिक कारकों का संतुलन होता है जो हमारी जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित करता है। स्वास्थ्य का मतलब बस बीमार नहीं होना नहीं होता, बल्कि यह विभिन्न पहलुओं का सम्मिलित होता है जो हमारे जीवन को सुखमय और सफल बनाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *