एक पिस्तौल के साथ दो आरोपी गोली कांड में हुआ गिरफ्तार

अभंडा में हुई गोली कांड में दो अभियुक्त को पिस्तौल के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अकबर भी हुआ गिरफ्तार, गोलीकांड में अमर सहनी नामक युवक बाल बाल बचा था वहीं पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद हुआ था इसके बाद अमर सहनी के आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही थी 

 

दरभंगा जिला के लहरिया सराय थाना अंतर्गत जुलाई माह का बताया जा रहा है जहां रात्रि के लगभग 11 बजे अमर सहनी पिता हरी सहनी जो अभंडा का निवासी है उस पर मोहम्मद अकबर ने फायरिंग किया जिसमें अमर सहनी बाल बाल बच गया ! अमर सहनी के आवेदन के आलोक में लहरिया सराय में मामला दर्ज किया गया !वहीं पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद हुआ और पुलिस के अनुसार वहां दो समुदाय में तनाव भी उत्पन्न हो गया था! अनुसंधान के क्रम लहरिया सराय पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद अकबर को उसके साथी केशव कुमार कश्यप पिता लाल बाबू सहनी को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर लिया! इस पर अधिक जानकारी दे रहे हैं नगर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *