आध्यात्म में युवा पीढ़ी का लगाव, मन को कर रहा आह्लादित:_गरिमा

 

मझौलिया के नानोसती में आयोजित 108 कुण्डीय शक्ति संवर्द्धन गायत्री महायज्ञ में महापौर का भव्य स्वागत,

यज्ञाचार्य के साथ महापौर गरिमा देवी सिकारिया द्वारा उतारी गई मां गायत्री की महाआरती,


बेतिया:_मझौलिया के नानोसती में आयोजित 108 कुंडीय शक्ति संवर्द्धन गायत्री महायज्ञ में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित महापौर गरिमा देवी सिकारिया विधिवत पूजन और आरती कर के भगवती मां गायत्री से लोक मंगल का आशीर्वाद मांगा। मंगलवार शाम में गायत्री परिवार युवा मंडल के विश्व संयोजक सह प्रति-कुलपति देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार डॉ. चिन्मय पण्डया द्वारा श्रद्धालुओं को मुख्य रूप से संबोधित किया गया। आज छह मार्च तक चलने वाले इस महायज्ञ में रोज सैकड़ों श्रद्धालु महिला पुरुष की सहभागिता का महापौर ने पुरजोर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि महायज्ञ स्थल पर दिख रहा आध्यात्म में युवा पीढ़ी का लगाव मन को आह्लादित कर रहा है।
चार दिवसीय इस महायज्ञ की पूर्णाहुति के दिन बुधवार को सैकड़ों श्रद्धालु भक्तों ने मानव कल्याण के लिए हवन कुंड में आहुति दी। भंडारे में भी यज्ञ देवता का प्रसाद ग्रहण करने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। इस महायज्ञ के समापन को देखते हुए शांतिकुंज हरिद्वार से आए आचार्य गण ने सुबह सात बजे से ही विविध अनुष्ठानों का कार्यक्रम शुरू करा दिया था। सुबह के वक्त सर्वप्रथम गायत्री महामंत्र का जाप हुआ। तत्पश्चात भजन कीर्तन के माध्यम से भक्तिमय माहौल स्थापित किया गया। इसके बाद यज्ञाचार्य ने गायत्री महामंत्र के उच्चारण के साथ भक्तों के हाथों हवन कुंड में आहुति दिलवाई। हवन का अनुष्ठान संपन्न हो जाने के बाद यज्ञाचार्य के साथ महापौर गरिमा देवी सिकारिया के द्वारा मां गायत्री की महाआरती उतारी। फिर पूरे विधि विधान के साथ इस महायज्ञ की पूर्णाहुति की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *