आजादी और संविधान पर हो रहे हमलों के खिलाफ माले द्वारा तिरंगा मार्च का आयोजन

 

बाबा साहेब अम्बेडकर के प्रतिमा के समक्ष संविधान के प्रस्तावना का किया गया सामुहिक पाठ, 

संविधान और लोकतंत्र बचाने की जिम्मेदारी युवाओं पर-भाकपा माले, 

 

बेतिया (ब्राजभूषण कुमार) : भाकपा माले ने गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर तिरंगा मार्च का आयोजन किया गया. जो शहीदेआजम भगत सिंह खेल मैदान बैरिया से शहीद पार्क और वहां से जिला समाहरणालय स्थित बाबा साहेब अम्बेडकर साहब के प्रतिमा तक माले ने तिरंगा मार्च किया. तिरंगा मार्च के बाद बाबा साहेब अम्बेडकर के प्रतिमा के समक्ष संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठ किया गया. इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और आम जनता शामिल हुई। यह कार्यक्रम पिछले दो महीनों से चलाए जा रहे संविधान बचाओ अभियान का हिस्सा था, इस अभियान का उद्देश्य संविधान की मूल भावना को बचाने के लिए जन जागरूकता फैलाना और लोकतंत्र व सामाजिक न्याय की रक्षा करना है।


भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सह अखिल भारतीय किसान महासभा जिला अध्यक्ष सुनील कुमार राव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन संविधान, आजादी, स्वतंत्रता, समानता, भाईचारे और समाजवादी मूल्यों की रक्षा के लिए संकल्प लेने का दिन है। वर्तमान सरकार संविधान की प्रस्तावना से पंथनिरपेक्षता और समाजवादी मूल्यों को हटाने का प्रयास कर रही है। मोदी सरकार हर दिन संविधान का एक पन्ना फाड़ दे रही है। इन हमलों का मुकाबला करने के लिए युवाओं को आगे आकर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करनी होगी।


आगे भाकपा-माले नेता सह बैरिया मुखिया नवीन कुमार, बेतिया राज भूमि अधिकार संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष संजय यादव, सुरेन्द्र चौधरी ने कहा है कि संविधान के मूल सिद्धांतों को बचाने के लिए एक मजबूत जन आंदोलन खड़ा करना आज की जरूरत है। इस अवसर पर अखिल भारतीय किसान महासभा योगेन्द्र यादव, बिहार राज्य निर्माण मजदूर यूनियन जिला अध्यक्ष जवाहर प्रसाद, सुरेश शर्मा, भिखारी साह, जितेंद्र राम, अरूण तिवारी, मुजमिल मियां, ठाकुर पटेल, प्रकाश माझी, सुकई राम आदि नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *