जिलाधिकारी के साथ हड़ताली एम्बुलेंस कर्मी का सफल वार्ता।

 

हड़ताली कर्मी ने जिलाधिकारी के समक्ष किया आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

 

जिलाधिकारी के अनुरोध पर दो एम्बुलेंस एक हवाई अड्डा और एक डी एम सी एच में मरीज सिफ्टिंग के लिए रिलीज के बाद एम्बुलेंस कर्मचारो का हड़ताल जारी

 

दरभंगा (ब्यूरो रिपोर्ट):_विगत 20 जून 2024 से आज हड़ताल के सातवें दिन 102 एम्बुलेंस कर्मचारी संघ बिहार संबद्ध ऐ आई सी सी टी यु ऐक्टू के कर्मी ऐक्टू के जिला सचिव उमेश प्रसाद साह, खेग्रामस के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य देवेंद्र कुमार, ऐक्टू के जिलाध्यक्ष राम नरायण पासवान, एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष भोगेन्द्र कुमार मिश्रा, सचिव विक्रम पासवान, रामाशीष महतो के संयुक्त नेतृत्व में सैकड़ो कर्मी ने अपनी नौ सूत्री मांगों के समर्थन में जिलाधिकारी के समक्ष धरना प्रदर्शन किया, प्रदर्शनकारी के पाँच प्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि डी पी एम साहब और जिलाधिकारी महोदय के साथ सफल वार्ता हुआ, वार्ता में डी एम साहब के कहने पर हड़ताली प्रतिनिधि ने दो एम्बुलेंस एक एयर पोर्ट और दूसरा सिफ्टिंग एवं इमरजेंसी एक्सीडेंट के लिए 15/7 तक एम्बुलेंस चलाने पर सहमति बना, डी एम साहब ने हड़ताली एम्बुलेंस कर्मी के न्यायोचित माँग पर अपना सहमति जताते हुए अपने स्तर से प्रधान सचिव को लिखित देने का आस्वासन दिये, जिलाधिकारी से वार्ता के उपरांत धरना स्थल पर सभा को ऐकटू जिला सचिव उमेश प्रसाद साह, अध्यक्ष भोला जी, खेग्रामस के देवेंद्र कुमार, एम्बुलेंस कर्मी संघ के अध्यक्ष भोगेन्द्र कुमार मिश्रा, विक्रम पासवान, रामाशीष महतो, मनोज यादव, मनोज प्रभाकर, सुभास कुमार महतो, सरोज कुमार मिश्रा, ललन पासवान, राम बाबू सिंह, ओम नरायण कुमार राम नरायण सिंह, विसंबर महतो, मोo सल्लाउद्दीन अंसारी आदि ने सम्बोधित किया आज के प्रदर्शन में सैकड़ो एम्बुलेंस कर्मी ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *